शनिवार को शहर के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि फिर भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश में नौ फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा कहीं-कहीं अलसुबह और देर रात धुंध छाने की भी संभावना है।
रविवार सुबह मौसम एकदम साफ रहा। इसका असर यह रहा कि दिन भर तेज धूप खिली रही। इस कारण से दिन के समय गर्मी का भी अहसास होने लगा। हालांकि दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.0 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 21.1 व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विभिन्न जिलों का तापमान
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला 22.1 7.5
भिवानी 22.6 6.5
हिसार 22.0 7.2
करनाल 20.6 6.5
नारनौल 23.5 5.0
रोहतक 20.0 9.2
सिरसा 22.2 7.1