फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी, परिचालक के घर से लाखों की चोरी

Tue, 09 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। दिन हो या रात मकान मालिक जब कभी घर सूना छोड़ते हैं चोर रेकी कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। सोमवार को सिविल लाइन तथा सिटी थाना एरिया में दो चोरी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


सिटी एरिया में चोरों ने व्यापारी के घर कीमती गहने व नकदी चोरी कर ली और सिविल लाइन एरिया में भी चोरों ने दिन दिहाड़े परिचालक के मकान का ताला तोड़कर कीमती माल चोरी कर लिया।

वारदात नंबर 1
शांति नगर में ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी सब्जी मंडी व्यापारी भूपेन्द्र उर्फ मोनू सैनी के घर रविवार की रात करीब दो लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।
विज्ञापन


चोरों ने वारदात रात 2 बजे के आसपास की। वारदात के समय व्यापारी का पूरा परिवार सैनियान मोहल्ला स्थित अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


चोरों ने घर के मेन गेट, कमरे, अलमारी और लॉकर तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर लिए।

वारदात नंबर 2
दूसरी वारदात पीएलए चौकी एरिया में पटेल नगर में हुई। डीपीएस स्कूल के बस परिचालक रामकुमार ने बताया कि उसकी पत्नी व बेटा रस्म पगड़ी पर रोहतक गए हुए थे।

सोमवार दोपहर को जब वह स्कूल से घर लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। चारों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

दिन दिहाड़े वारदात को अंजाम देने में चोर इसलिए भी कामयाब रहे कि परिचालक के मकान के पास मकान का लेंटर तोड़ने के लिए ड्रिल मशीन चल रही थी।

ड्रिल मशीन के शोर में चोरों द्वारा मकान का ताला तोड़ने की आवाज किसी को नहीं सुनाई दी और वे वारदात कर आसानी से फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें