फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजगुरु मार्केट की पार्किंग का टेंडर सिरे चढ़ने से पहले ही विरोध में उतरे व्यापारी, कल बुलाई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट की पार्किंग का टेंडर सिरे चढ़ने से पहले ही व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर मार्केट की पार्किंग को ठेके पर नहीं देने देंगे। इस मामले राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को व्यापारियों की बैठक भी बुलाई है जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम 8 साल बाद राजगुरु मार्केट की पार्किंग एसोसिएशन से लेकर ठेके पर देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए निगम ने टेंडर भी लगा दिया है, जो 13 जनवरी को खुलेगा। इस टेंडर के तहत दुपहिया वाहन चालकों से 20 और चार पहिया वाहन चालकों से पार्किंग की एवज में 40 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि अभी मार्केट में दुपहिया वाहनों की पार्किंग निशुल्क है और चार पहिया वाहन चालकों से 20 रुपये लिए जाते हैं।

इन कारणों से विरोध कर रहे हैं व्यापारी
मार्केट के व्यापारियों के मुताबिक ठेकेदार के कारिंदे गुंडागर्दी करते हैं। जब भी मार्केट की पार्किंग ठेके पर दी गई है तब काफी बार ऐसी घटनाएं हुईं। इसके अलावा मार्केट में ग्राहक छोटी-मोटी खरीदारी भी करने आते हैं। उदाहरण के लिए कोई 50-100 रुपये का सामान खरीदने आता है तो वह 20 रुपये पार्किंग के ले लिए जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि नियमानुसार सड़कों पर पार्किंग का प्रावधान नहीं है जबकि निगम सड़कों पर पार्किंग का ठेका दे रहा है जो नियमानुसार गलत है। व्यापारियों के अनुसार, शहर में लोग शिकायत कर रहे हैं कि एसोसिएशन पार्किंग के नाम पर काफी गोलमाल कर रही है जबकि वास्तविकता यह है कि इस पार्किंग फीस से उनके कर्मचारियों का वेतन ही निकल पाता है और अगर कुछ बचता है तो वह निगम में जमा करवा देते हैं।
विज्ञापन


वर्जन
निगम खुद अपने कर्मचारी यहां तैनात करता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है अन्यथा हम मार्केट की पार्किंग को ठेके पर नहीं देने देंगे। मैं अभी बाहर हूं। मंगलवार को हम इस मामले में बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन

रवि महता, प्रधान, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें