फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

Tue, 14 Jan 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बगला रोड पर सोमवार देर शाम मिंगनीखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हैं। मृतक की पहचान मल्लापुर निवासी 22 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नरेश अपने दो साथियों के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। मिंगनीखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। ट्राॅली का टायर नरेश के ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें