फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कल मोटरसाइकिल मार्च निकालकर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते किसान नेता अमरजीत मोहड़ी, मंदीप नथवान, सतीश चेयरमैन, दिलबाग हुड्डा आदि
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक सोमवार को जाट धर्मशाला में हुई। इस दौरान किसानों, मजदूरों और देश के वर्तमान आर्थिक और कृषि संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। मांगों के लिए बुधवार को प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा तथा उपायुक्तों को ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के नेता बलजिंद्र सिंह चांडियाला ने की। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन अंबावता, भारतीय किसान यूनियन पेहवा, किसान मजदूर संगठन सहित लगभग दस किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। किसान नेता अमरजीत मोहड़ी, मंदीप नथवान, सतीश चेयरमैन, दिलबाग हुड्डा आदि ने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के हरियाणा के जींद आगमन पर हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के पुतले फूंकेगा।
21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर आयोजित देश बचाओ मोर्चा के कार्यक्रम में हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा बड़ी संख्या में भागीदारी करेगा। 25 जुलाई से हरियाणा के विभिन्न जिलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 1 सितंबर को रोहतक स्थित चौधरी छोटूराम संग्रहालय से टिकरी बॉर्डर तक मार्च निकालकर किसानों-मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। बैठक में किसान नेता उमेद सरपंच, रामबीर ढांडा, प्रिंस वड़ैच, अनूप सिंह सहित अनेक किसान नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें