फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनसमस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Fri, 07 Aug 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिला प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1663 जारी किया है। उपायुक्त राहुल नरवाल की पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है। नागरिक अब घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

यह नंबर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई और स्थानीय निकाय विभाग से संबंधित शिकायतों के लिए है। प्रशासन का उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा जाएगा। जिला प्रशासन उनकी नियमित निगरानी भी करेगा।
अनावश्यक विलंब होने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। भविष्य में अन्य विभागों को भी इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा। शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए उप अधीक्षक भरत सिंह खटाना को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार नोडल अधिकारी होंगे। सिंचाई विभाग के लिए उपमंडल अधिकारी संदीप कुमार, स्थानीय निकाय के लिए सफाई निरीक्षक संजय और नारनौंद के सफाई निरीक्षक विजय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें