फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में किसानों की बल्ले-बल्ले: आईकार्ड, झंडा या बैज होने पर टोल से छूट मिलेगी, बाडोपट्टी में हुई बैठक

Sun, 27 Apr 2025 01:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, बरवाला (हिसार)

सार

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक ईश्वर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सरदानन्द राजली ने किया। किसानों ने भी आश्वस्त किया कि कोई भी गलत कार्ड इस्तेमाल करेगा तो हम उसके लिए जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
टोल (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाडो पट्टी, चौधरीवास, मय्यड़ टोल प्लाजा किसान संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक शनिवार को बाडोपट्टी टोल पर हुई। इस दौरान तीनों टोल पर किसानों को छूट देने पर सहमति बन गई। शनिवार को किसान नेताओं के साथ हुई बैठक में तीनों टोलों के मैनेजर मिवरुती रावत, मंगेश देश पांडे, दलीपसिंह, कंपनी के जनरल मैनेजर गंगाधर और सिक्योरिटी इंचार्ज अमित नैन शामिल रहे। जीएम गंगाधर ने किसानों के साथ हुई वार्ता के बाद सभी मांगों पर सहमति दी। इस बात पर सहमति बनी कि भविष्य में कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे। किसानों की मांगों को व्यावहारिक रूप से लागू करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक ईश्वर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सरदानन्द राजली ने किया। किसानों ने भी आश्वस्त किया कि कोई भी गलत कार्ड इस्तेमाल करेगा तो हम उसके लिए जिम्मेदार नहीं है। गाड़ी पर झंडा, कार्ड व बैज इत्यादि में से कोई भी दो आईडी है तो किसानों की गाड़ी किसी भी सूरत में नहीं रोकी जाएगी।

22 अप्रैल को एसकेएम की बैठक चौधरीवास टोल पर हुई थी। कई मुख्य मुद्दों पर समझौता हुआ था। संयुक्त किसान मोर्चा ने दो बजे तक टोल फ्री रखा था। टोल प्रशासन ने पंचायत में आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया था। शनिवार को इन सभी मांगों पर तीनों टोल पर व्यावहारिक तौर पर लागू करने को लेकर सहमति बनी। कार्ड, झंडा व बैज वाली गाड़ी का कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। कार्ड, झंडा व बैज वाली गाड़ी का टोल कर्मी कोई वेरिफिकेशन नहीं करेंगे। रात के समय किसी से बात करवाने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। अगर गाड़ी में महिला एवं फैमिली सदस्य साथ बैठे हैं तो टोल कर्मी अमर्यादित व्यवहार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें