फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण टोल प्लाजा शुरू होने के पहले दिन मुसाफिरों का मुसीबतों भरा सफर

Thu, 04 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
टाोल - फोटो : buraeau
विज्ञापन
 हिसार-रोहतक फोरलेन नेशनल हाईवे पर रामायण टोल प्लाजा पर बुधवार को टैक्स वसूली के समय दिन भर अव्यवस्था बनी रही। टोल प्लाजा पर एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल था। 
विज्ञापन

बुधवार तड़के से ही वाहन चालकों से टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरू हो गई। सुबह तक तो स्थिति नियंत्रण में थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वाहनों की लाइनें लग गईं। टोल पर नियुक्त कर्मचारी तकनीकी तौर पर दक्ष न होने के कारण एक किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। टोल प्लाजा पर टैक्स चुकाने के लिए रुकने वाले वाहन चालकों को एक समय की पर्ची कटवाने पर करीब दो से  तीन मिनट का समय लग रहा था। पास बनवाने के लिए इन्हीं काउंटर का प्रयोग किया जा रहा था। ऐसे वाहनों को 10 मिनट से ज्यादा का का समय लगा। इस कारण जाम लंबा ही होता चला गया। टोल चुकाने के बाद भी यात्रियों को मुसीबतों का सफर करना पड़ा। टोल प्लाजा पर कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई, जब यात्रियों को गुस्सा आया। लोगों ने टोल कंपनी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। कंपनी की ओर से लोगों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। 

पहले ही दिन कंपनी ने नियम तोडे़ 
टोल को लेकर नियम है कि अगर टोल पर 150 मीटर से लंबा जाम हो जाता है तो कंपनी को टोल गेट खोलना होगा। वाहन चालकों को  बिना टोल लिए ही वहां से निकालना होगा। यहां एक किलोमीटर लंबा जाम होने के बाद भी वाहन चालकों से वसूली की गई। नियमों के अनुसार कंपनी ऐसा नहीं करती तो वाहन चालक इस बारे में एनएचएआई को शिकायत दे सकते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की धमकी देते रहे कर्मी
कुछ लोगों ने बिना पर्ची कटवाए वहां से निकलने का प्रयास किया तो कर्मी उनसे उलझ गए। टोल कर्मी लोगों से भिड़ते हुए पुलिस बुलाने की धमकी देते नजर आए। वाहन चालकों का गुस्सा इस बात पर भी था कि कंपनी की ओर से पहले तैयारी क्यों नहीं की गई। 

कर्मी बोले ट्रेनिंग पर हैं हम
मौके पर तैनात कर्मियों का कहना था कि आज पहला दिन है, अभी-अभी काम शुरू हुआ है और कर्मचारी अभी ट्रेनिंग पर हैं। उन्होंने बताया कि पास बनवाने के लिए वाहन चालकों को सबसे पहले फॉर्म लेकर दो आईडी प्रूफ, दो आईडी, गाड़ी की आरसी, गाड़ी की फ्रंट की फोटो विद नंबर प्लेट के साथ पास की फीस जमा करवानी होगी। 
पास बनवाना भी मुसीबत बना
मौके की नजाकत को समझते हुए कर्मियों ने बिना गाड़ी की फ्रंट की फोटो के ही पास बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि 20 किलोमीटर के क्षेत्र का पास बनवाने के लिए 335 रुपये चार्ज लगेेंगे, जिसमें 100 रुपये पास, 235 रुपये फीस चार्ज होगी। इसके बाद वाहन चालक हर महीने 235 रुपये फीस भरकर अपने कार्ड का नवीनीकरण करवा सकता है। 
मंथली पास में असीमित चक्कर की मिले अनुमति
टोल कंपनी के खिलाफ सहकारी बस समिति का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यहां मंथली पास के लिए फीस तय की गई है। हम यह फीस देकर पास बनवाना चाहते हैं। कंपनी की ओर से कहा जा रहा है कि केवल 50 चक्कर ही लगा सकेंगे। मंथली पास में हमारे असीमित चक्कर की अनुमति होनी चाहिए। यह नोटिफिकेशन में भी आया है। इसके बावजूद टोल कंपनी दादागिरी कर रही है।
विज्ञापन



आज पहला दिन था। पास बनाने के कारण दिक्कत आई। कल से व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
-  विकास कुमार, एजीएम, टोल प्लाजा कंपनी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें