फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सचिव फिर बदले, नहीं कोई स्थायी अधिकारी

Thu, 04 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में सचिव को फिर ट्रांसफर कर दिया है। निगम में अब सचिव और ईओ के पद दोनों खाली हो गए हैं। सचिव राजेश महता को बरवाला नगरपालिका का दोबारा से सचिव लगा दिया गया है। उधर, कई दिनों से ट्रांसफर होने के बाद स्टेशन न दिए जाने वाले सचिव वीरेंद्र सिंह को फतेहाबाद नगर परिषद का सचिव लगाया गया है। मगर अधिकारियों के बार-बार हो रहे फेरबदल और खाली पड़े पदों के कारण जनता परेशान हो रही है। उनकी रुटीन की फाइलें निकालने में अड़चनें आ रही हैं। 
विज्ञापन

ईओ एडिशनल, सचिव का पद खाली
नगर निगम में ईओ और सचिव दोनों पद खाली हैं। हालांकि सिरसा नगर परिषद के ईओ अतर सिंह खनगवाल को हिसार नगर निगम का एडिशनल चार्ज दिया हुआ है। सचिव वीरेंद्र सिंह के तबादले के बाद राजेेश महता को नगर निगम का सचिव लगाया गया था। 

निगम में चर्चा महता ने रुकवाया ट्रांसफर
उधर, नगर निगम में पूरे दिन चर्चा थी कि सचिव राजेश महता ने जोड़-तोड़ कर अपना ट्रांसफर रुकवा लिया है, लेकिन देर शाम तक सरकार की तरफ से ऐसे कोई ऑर्डर जारी नहीं हुए। निगम कर्मचारियों में बातचीत हो रही थी कि वीरवार तक सचिव को दोबारा नगर निगम हिसार में लगाए जाने के ऑर्डर जारी हो सकते हैं। सरकार ने इसके अलावा कई सचिव और एमई, ईओ बदले हैं। नगर निगम के पूर्व एमई सुरेश गोयल को सिवानी से हटाकर हांसी नगर परिषद में लगाया गया है। वहां से एमई अमित को हटाकर बरवाला बरवाला नगर पालिका में लगाया गया है।
विज्ञापन


मेयर ने सरकार को लिखा पत्र, निगम में लगाए एक और एक्सईएन
उधर, मेयर शकुंतला राजलीवाला ने सरकार को पत्र लिखा है कि नगर निगम का एरिया बड़ा है। हुडा के कई सेक्टर भी निगम के अंडर आ गए हैं। नगर निगम में फिलहाल एक ही स्थायी एक्सईएन की पोस्ट है। उन्होंने लिखा है कि हुडा से एक एक्सईएन को नगर निगम में लगाया जाए, ताकि शहर की व्यवस्था ठीक बनी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें