फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कराने आज फिर खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा

Sun, 12 Oct 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला क्षेत्र के गांव में हुए दुराचार पीड़िता के मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष दोबारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन


डॉक्टरों द्वारा कानून का हवाला देकर एक बार फिर गर्भपात से इंकार किए जाने के बाद पीड़ित पक्ष को यह परेशानी उठानी पड़ रही है।

एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल और विक्रम मित्तल ने बताया कि डॉक्टरों ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है। इसलिए उनके खिलाफ हाईकोर्ट में कंटेंप्ट डाला जाएगा। दूसरा जो आदेश कोर्ट ने दिया है, उसे लागू करवाने के लिए याचिका डाली जाएगी।

हर दिन बढ़ा रहा पीड़िता की परेशानी
कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टरों द्वारा कानूनी पेंच बताकर गर्भपात से इंकार किए जाने के कारण नाबालिग और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्भपात में हो रही देरी से हर एक दिन पीड़िता की मुसीबत बढ़ रही है।
विज्ञापन

ये था मामला
बरवाला क्षेत्र के एक गांव में 17 सितंबर को आठवीं कक्षा की 14 वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुराचार करने वाला 55 वर्षीय निहाल सिंह पीड़िता का पड़ोसी ही था।
विज्ञापन


पीड़िता 22 सप्ताह की गर्भवती थी। जब छात्रा ने पेट दर्द की शिकायत दी और परिजनों ने डॉक्टरों से उसकी जांच कराई तो मामले के बारे में पता चला। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें