फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलगेट क्षेत्र में 33 केवी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य करने के चलते सोमवार को क्षेत्र की बिजली सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम शहरी क्षेत्र के एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य के कारण 33 केवी पावर हाउस से संबंधित 11 केवी शिव नगर फीडर, 11 केवी जहाजपुर फीडर, 11 केवी ओल्ड वाटर वर्क्स फीडर, 11 केवी दर्शन अकादमी एपी फीडर, 11 केवी स्काडा जलघर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इनके कारण महावीर कॉलोनी, चंदूलाल गार्डन, राजीव नगर, रूपनगर, भारत नगर, 12 क्वार्टर रोड, श्मशान घाट के पास स्वागत कॉलोनी, शिवनगर, शिव पार्क, जिंदल पार्क के बैक साइड, टिब्बा दानाशेर, भगत सिंह नगर, योग नगर, कैप्टन स्कूल के पास विनोद नगर, फॉरेस्ट कॉलोनी, वन विभाग कार्यालय, चारा केंद्र, मेला ग्राउंड, न्यू सब्जी मंडी, गांधी डेयरी, इंदिरा कॉलोनी, 12 क्वार्टर रोड पुलिस चौकी, मिर्जापुर रोड, सकड़ा वाटर वर्क्स, एपी कंज्यूमर, गीता कॉलोनी, एमजी क्लब आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनके अलावा बिजली मरम्मत कार्यों के चलते सेक्टर-14 पार्ट-2 और सेक्टर-33 की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें