फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन, 11 सितंबर को लगेगी पहली मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। सोमवार को आवेदन का अंतिम दिन होगा और इसके बाद 8 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगी। वहीं, 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी, जिसके बाद विद्यार्थी 15 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

22 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग
पहली दो काउंसिलिंग में दाखिले होने के बाद बाकी विद्यार्थियों के लिए दाखिले के लिए 22 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थियों को इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। प्रदेशभर में कुल 329 कॉलेजों के लिए चली रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अभी तक 1 लाख 74 हजार के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन किए है। प्रदेश में सबसे अधिक आवेदन राजकीय पीजी कॉलेज हिसार में आए हैं। यहां रविवार तक 23 हजार 454 विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे।
गुजवि : पीजी कोर्सों में 20 सितंबर तक होंगे आवेदन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) में विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। एमएससी, एमबीए, एमसीए, एमकॉम आदि कोर्सों के लिए विद्यार्थी 20 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

लुवास : 14 सितंबर तक एमटेक-पीएचडी के लिए आवेदन
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) में एमटेक इन डेयरी साइंस और पीएचडी कोर्सों के लिए 14 सितंबर तक आवेदन होंगे। हालांकि विद्यार्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 सितंबर तक भी आवेदन कर सकेंगे। एमटेक में दाखिले विभिन्न वेटेज सहित बीटेक की मेरिट के आधार पर जबकि पीएचडी कोर्सों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें