फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के दाखिला लेने का अंतिम दिन आज

Sun, 29 Jun 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी के सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में छात्राओं की फीस जमा करते क्लर्क जगविंद्र। 
विज्ञापन
हांसी। महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के लिए सोमवार दाखिला लेने का अंतिम दिन है। मेरिट सूची जारी होने के तीन दिन में अब तक शहर के दोनों महाविद्यालयों में 178 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। राजकीय महाविद्यालय में पहली मेरिट सूची में 427 विद्यार्थियों के नाम आए थे, जिसमें से करीब 108 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। वहीं, एसडी महिला महाविद्यालय में 210 छात्राओं के नाम आए थे, जिसमें से करीब 70 छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। सबसे ज्यादा दाखिले बीए में हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में दो दिन में बीए में 64, बीकॉम में 20, बीसीए में 20 व बीएससी फिजिकल साइंस में चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यहां पर पहली सूची में बीए की 400 सीटों पर 287, बीसीए की 60 सीटों पर 53, बीकॉम की 160 सीटों पर 64, बीएससी फिजिकल साइंस की 160 सीटों पर 23 विद्यार्थियों का नाम आया था। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में बीए की 440 सीटों पर 165, बीकॉम की 160 सीटों पर 23, बीसीए की 60 सीटों पर 7 व बीएससी की 80 सीटों पर 15 छात्राओं के नाम पहली सूची में आए हैं। यहां बीए में 50, बीकॉम में 13, बीसीए में 2 व बीएससी फिजिकल साइंस में पांच छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। दोनों महाविद्यालयों में कुल 1460 सीटें हैं।


3 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
दाखिले के लिए तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वे चार जुलाई से लेकर सात जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी कालेजों में सीट खाली रहती हैं, तो 9 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और विषयों में बदलाव को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग 10 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोलेगा। 11 से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपए लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। बची हुई सीटों पर 18 से 24 जुलाई तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस जमा करवा कर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में दाखिले लिए पहली मेरिट सूची के आधार पर सोमवार तक फीस जमा होगी। फीस जमा करवाने के बाद विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में दस्तावेज की वेरिफिकेशन भी करवानी होगी। - अनिल कुमार, नोडल ऑफिसर, राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें