फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए 12 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य प्रेम किरण ने बताया कि युवा मामले एवं कौशल विभाग हरियाणा तथा नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जिला युवा महोत्सव 21 व 22 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव में आवेदन करने के लिए पांच नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 नवंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग का कोई भी युवा भाग ले सकता है। सभी प्रतिभागियों को पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी अपने नजदीकी ब्लॉक स्तर के आईटीआई में जमा करनी होगी। आवेदन के लिए प्रतिभागी को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, फोटो व बैंक खाता की प्रति लानी अनिवार्य है। जो युवा हिसार जिले के बाहर से हैं, उनके लिए जिले में स्थित संस्थान का आईकार्ड लगाना अनिवार्य रहेगा। दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत ग्रुप, लोक गीत एकल, ग्रुप डांस हरियाणवी व एकल, फाक सांग ग्रुप व एकल, पोस्टर मेकिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, साइंस प्रोजेक्ट व मॉडल आदि शामिल हैं।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। युवा महोत्सव के साथ ही साइंस मेले का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें 15 से 29 साल के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक नजदीकी संस्थान में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें