फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन युवकों ने चाकू दिखा मोबाइल छीना, गूगल पे का पासवर्ड पूछ निकाले 15,100 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। स्कूटी पर गांव मोहब्बतपुर जा रहे व्यक्ति से रास्ते में तीन युवकों ने चाकू दिखाकर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने गर्दन पर चाकू रख गूगल पे का पासवर्ड पूछकर खाते से 15 हजार 100 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मोहब्बतपुर के सुशील ने बताया कि वह गांव आदमपुर में झमनलाल की गाड़ी चलाता है। बुधवार रात करीब 8 बजे झमन लाल के घर पर गाड़ी खड़ी कर स्कूटी से मोहब्बतपुर जा रहा था। भादरा रोड पर एक होटल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद चाकू गर्दन पर लगा जेब से दो मोबाइल फोन निकाल लिए, इनमें एक कीपेड वाला था। बाद में युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर फोन व गूगल पे का पासवर्ड पूछा और फरार हो गए। बाद में खाते से 15100 रुपये निकलने का संदेश मिला। बदमाश वारदात के बाद चाकू वहीं फेंक गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
स्कूटी सवार बदमाशों ने छीनी मजदूर से सोने की तबीजी व नकदी
हिसार के कैंप चौक पर अप्रवासी मजदूर से स्कूटी सवार 2 बदमाश सोने की तबीजी और नकदी छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिहार के मुज्जफरपुर निवासी ललन कुमार ने बताया कि वह निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित फुल बाग कॉलोनी परिसर में रहता।
विज्ञापन

ललन ने बताया कि बुधवार शाम को करीब 6:30 बजे कैंप चौक की तरफ सड़क के किनारे अपने फोन से बात करता जा रहा था। करीब 30 साल के 2 युवक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर आए। एक युवक ने उसे साथ चलने को कहा, इन्कार करने पर युवक ने लोवर की जेब से 700 रुपये निकाल लिए। जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो गले में पहनी सोने की तबीजी भी छीन ली और फव्वारा चौक की तरफ स्कूटी सवार साथी के साथ फरार हो गया। बता दें कि अगस्त महीने से अब तक स्केचिंग की 12 से अधिक वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें