फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अक्तूबर में डेंगू की फिफ्टी, 62 पहुंची पाॅजिटिव केस संख्या

Sat, 02 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों के मुकाबले शहर में डेंगू पॉजिटिव केस अधिक, युवा बन रहे सबसे अधिक शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। पिछले 48 घंटे में जिले में डेंगू के 6 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद डेंगू पॉजिटिव केस संख्या 62 पहुंच गई है। अक्तूबर की अगर बात करें तो 31 दिनों में जिले में डेंगू के 50 केस मिले हैं। अब कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दवा का छिड़काव करवाने के साथ संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर उनकी जांच में लगी हुई हैं। डेंगू बुखार की चपेट में वाले मरीजों में सबसे अधिक युवा हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अगर सितंबर के आंकड़े देखें तो डेंगू पॉजिटिव केस संख्या 12 थी। 31 अक्तूबर तक यह बढ़कर 62 पहुंच गई। इस समय डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में नमूने लेने के लिए 296 कर्मचारी ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस सीजन की अगर बात करें तो युवा डेंगू के सबसे अधिक शिकार बने हैं। 6 से 15 आयु के 15, 16 से 45 आयु के करीब 40, 45 से अधिक आयु के पांच मरीज डेंगू के डंक के शिकार हुए हैं। सर्वाधिक पॉजिटिव केस दादरी शहर में पाए गए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इस सीजन में जिले में 62 डेंगू पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
फोटो 37
शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें