फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाकू दिखाकर छीने तीन हजार रुपये, 9 घंटे में आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजीव नगर में वीरवार रात कैमरी निवासी दीपक से दो युवकों ने चाकू दिखाकर 3 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर 12 क्वार्टर पुलिस चौकी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

घटना के 9 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों आरोपी कैमरी रोड निवासी सुनील और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा सके। 12 क्वार्टर चौकी से एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता दीपक वीरवार रात करीब 9.30 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक खराब हो गई। जब वह बाइक को साइड में रोककर पैदल जाने लगा तो दो युवकों ने चाकू दिखाकर उससे तीन हजार रुपये छीने और भाग गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने तुरंत घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा की पहचान की गई और आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई राशि और चाकू बरामद किया गया। इसके साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए ई-रिक्शा को भी पुलिस ने जब्त किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर पहले भी चोरी और विभिन्न धाराओं के तहत 5-5 प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें