नारनौंद। नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मोहित महराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए दिनेश ब्यास, कुलदीप गौतम व प्रदीप कुमार ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
उन्होंने बताया कि नगर पार्षद पदों के लिए आज आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें वार्ड -16 से अमित कुमार, वार्ड- 3 से नीलम देवी, वार्ड- 4 से प्रिया, वार्ड-14 से मुकेश, वार्ड-2 से रेनू बाला, वार्ड-10 से टेकराम, वार्ड -13 से संजय शर्मा व वार्ड-10 से सुरेश कुमार ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र जमा करवाने के लिए 15 व 17 फरवरी दो दिन ही शेष बचे हैं।
16 फरवरी को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति 17 फरवरी को शाम 3 तक अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 19 फरवरी शाम 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
इसके बाद इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। दो मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। संवाद