हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के तीन नए मरीज दाखिल हुए। वहीं, राहत की बात है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। शुक्रवार को चिकित्सकों ने पांच मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा है। अस्पताल में इस समय 34 मरीज दाखिल हैं।
शुक्रवार को एक मरीज की नाक का ऑपरेशन किया गया, जिसकी सफाई कर फंगस निकाली गई। दंत विभाग के प्रो. डॉ. अनूप ग्रोवर ने बताया कि शुक्रवार को म्यूकरमाइकोसिस के तीन मरीज दाखिल किए हैं और कोई मौत नहीं है। पांच मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा है। अब हमारे पास 34 मरीज दाखिल हैं।