फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मिले तीन नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 52

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में सोमवार को 16 वर्षीय नाबालिग व युवक सहित डेंगू के तीन नए मरीज मिले है। इनको मिलाकर डेंगू मरीजों का आंकड़ा 52 हो गया है। विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पातन गांव का 23 साल का युवक, सेक्टर 14 का 38 साल का व्यक्ति एवं शिव नगर का 16 वर्षीय नाबालिग डेंगू पॉजिटिव मिले है। यह सभी मरीज निजी अस्पतालों से उपचार ले रहे है। मलेरिया विभाग की लैब में डेंगू के आशंकित 381 सैंपल जांच किए जा चुके है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग ने उच्च अधिकारियों को फोगिंग के लिए 100 लीटर दवा की मांग भेजी है। पूरे शहर में लारवा फैला है। पिछले सप्ताह से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। हर रोज डेंगू के केस मिल रहे है। नगर निगम के पास शहर में फोगिंग करवाने के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा नहीं है। सोमवार शाम तक विभाग के पास 18 लीटर दवा भंडारण था। इसमें से 10 लीटर दवा शहर में फोगिंग करवाने के लिए विभाग ने नगर निगम को दे दी है और 8 लीटर दवा जिले में फील्ड के लिए अलग से रखी है। वहीं शहरवासियों एवं पार्षदों की सभी जगह पर फोगिंग करवाने की मांग आ रही है, लेकिन विभाग के पास दवा ही नहीं है। नगर निगम ने फोगिंग का शेड्यूल भी बनाया हुआ है, जो दवा की कमी से अधर में लटक गया।
विज्ञापन

--
वर्जन
सोमवार को डेंगू के तीन मरीज मिले है। हमारी ओर से फोगिंग के लिए 100 लीटर दवा की मांग भेजी गई है। दवा आने के बाद शहर में सभी फोगिंग करवाई जाएगी।
डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस व आईडीएसपी प्रभारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें