हिसार। जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ टुंडा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बिंडे और डंडे बरामद किए गए हैं। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अर्बन एस्टेट थाना के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि छान निवासी अमन के जन्मदिन के दौरान हुई कहासुनी के बाद होटल डेज इन के पास आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके साथियों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। आरोपियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की थी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने शुक्रवार को गांव राजली निवासी प्रदीप उर्फ टुंडा, हांसी जिले के गांव पेटवाड़ निवासी अनुराग और जींद जिले के गांव सुरबरा निवासी अयज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मामले में कालुआ उर्फ कालू, संदीप, अमित, अनिल, आकाश और प्रवीण को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।