फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस अधिकारी बनकर 2.20 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला साइबर थाना हिसार की टीम ने दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर 2.20 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी दिल्ली के बुराडी एरिया स्थित कौशिक एन्कलेव निवासी गगनपाल, दिल्ली के भलस्वा डेयरी एरिया निवासी सतेंद्र, मुकुंद विहार पार्ट-2, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली निवासी योगेश को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी गगनपाल को दो दिन के रिमांड पर भेजा, जबकि सतेंद्र व योगेश को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर 2025 को साइबर थाना हिसार में एनसीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से 2,20,850 की ऑनलाइन ठगी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने सोशल मीडिया पर एक उत्पाद का विज्ञापन देखकर ऑर्डर किया था। उत्पाद पसंद न आने पर उसे वापस कर दिया। 9 सितंबर 2025 की शाम उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी जोगिंद्र बताया। उसने कहा कि तुमने डॉक्टर से जो दवाई मंगवाई थी उसका दुष्प्रचार कर रहे हो, डॉक्टर ने तुम्हारे खिलाफ शिकायत दी है।” इसके बाद आरोपियों ने खुद को डॉ. विक्रम चौहान बताकर शिकायतकर्ता को धमकाया और गूगल पे के माध्यम से 2.20 लाख से अधिक की राशि ठग ली। आरोपी योगेश ने खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताया और शिकायतकर्ता के पास फोन किया। वहीं गगनपाल व सतेंद्र ने अपने बैंक अकाउंट में ठगी की धनराशि ट्रांसफर करवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें