फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा वापस मांगा तो मिली धमकी

Sat, 30 Nov 2013 10:50 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट कंपनी के अधिकारियों ने डीलरशिप देने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये हड़प लिये।
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को कंपनी के दो अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार हिसार की उकलाना मंडी निवासी हरीश कुमार वर्ष 2011 में गोल्फ सीमेंट्स कंपनी की फतेहाबाद में डीलरशिप लेना चाहता था।

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि फतेहाबाद में एक बैठक के दौरान उसकी मुलाकात कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नरफल सिंह चीमा और अकाउंटेंट हरजिंद्र सिंह चीमा से हुई।

दोनों अधिकारियों ने उसे फतेहाबाद में डीलरशिप दिलाने का आश्वासन दिया। हरीश कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने डीलरशिप की एवज में सात लाख दस हजार रुपये सिक्योरिटी मांगी जो उसने जमा करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन बीत जाने के बाद जब हरीश कुमार ने दोनों अधिकारियों से डीलरशिप के कागजात मांगे तो उन्होंने कागजात देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को दोनों अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के आदेश दिये।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें