फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक दूर करने को उठाया ऐसा कदम

Sat, 30 Nov 2013 10:47 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पास शनिवार को कागज बीन रही एक महिला पर उसकी देवरानी ने अपनी मां के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


एक रिक्शा चालक ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अस्पताल में उपचाराधीन माया देवी (40) ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे वह रामलीला मैदान के नजदीक कागज बीन रही थी।

इसी दौरान वहां उसकी देवरानी कृष्णा(30) और उसकी माता दिलावर (60) वहां आई।

दिलावर ने माया की गर्दन पकड़ ली और कृष्णा ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। घायल के अनुसार उसकी देवरानी कृष्णा उस पर बेवजह शक करती है।

शक की वजह से कई बार उनमें झगड़ा हो चुका है। मामले की जांच कर रहे शहर थाना पुलिस के हवलदार प्रगट सिंह ने बताया कि घायल के पति संजय के बयान पर कृष्णा, उसकी मां दिलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें