फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार पहुंची किरण चौधरी, बोलीं- कांग्रेस में जिन लोगों के पास पद हैं, वहां से हो एकजुटता की पहल

Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने रविवार को हिसार जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
हिसार पहुंचीं किरण चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी में एकजुटता के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि जिन लोगों के पास पद होते हैं, एकजुटता की पहल वहां से होनी चाहिए। जब हम थे तो हम पहल की पूरी कोशिश करते थे। आज दूसरे हैं तो पहल उन्हें करनी चाहिए। पार्टी के हम समर्पित सिपाही हैं। पार्टी के मैंने सारे मामले विधानसभा के हो या बाहर के हों, बेधड़क उठाए हैं।

विज्ञापन


मेरा नीचे से हाथ मिलाने वाला सिलसिला नहीं है। हम अपने काम में लगे हुए हैं और जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा कि क्या होगा और क्या नहीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी में सीनियर नेता मैं, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव हैं। पार्टी की मजबूती इस कारण है कि सभी का अपना-अपना वजूद है।

जब सभी इकट्ठे आएंगे तो तभी बात बनेगी। अगर कोई ये कहे कि मैं और मेरा और मेरे अलावा कोई तीसरा नहीं तो बात नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश का एक कोने से दूसरा कोना पैदल नापा है, वह कोई और नहीं कर सकता है। अगर आगे सद्बुद्धि आए तो नेता एकजुट होकर जरूर इस कार्यक्रम को करेंगे।
विज्ञापन


जनता को फिर से लाइनों में खड़ा करने के लिए बंद किया दो हजार का नोट : किरण चौधरी
हरियाणा में पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने रविवार को हिसार जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ वर्ष पहले नोटबंदी की थी। उस समय कहा था कि नोटबंदी से काले धन पर रोक लगेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब जनता को लाइनों में खड़ा करने के लिए सरकार ने फिर से 2 हजार का नोट बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनता को प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, कभी किसी आईडी से दुखी किया जा रहा है। कर्नाटक चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रजातंत्र की बहुत बड़ी जीत है। कांग्रेस पार्टी की जीत से देश व प्रदेश में बहुत अच्छा संदेश गया है।

न किसानों को मिला मुआवजा, न ही पहलवानों को न्याय
दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवान को लेकर किरण चौधरी ने कहा कि बहुत ही शर्म की बात है कि हमारे देश व प्रदेश की बेटियां ओलंपिक खेलों में मेडल लाकर देश का नाम रोशन करती हैं। आज उन महिला खिलाड़ियों को भी धरने पर बैठना पड़ रहा है। हालांकि अभी तक महिला खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला है। इस मामले में वह खिलाड़ियों का समर्थन करती हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार के समय में किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिल रहा। इस अवसर पर पूर्व एचपीसीसी उपाध्यक्ष कुलवीर सोहेल, पूर्व प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह गंगवा, सतवीर सिंह, जेपी ज्याणी, महेंद्र सिंह, अमर गुप्ता, अजय स्वामी, सतवीर पूनिया, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

आजाद नगर के लोगों की मांग जायज
किरण चौधरी ने कहा कि वह आजाद नगर में चल रहे धरने का समर्थन करती हैं। आजाद नगर की आबादी बहुत ज्यादा है। इसे देखते हुए सरकार को अधिकारियों के मकान बनाने के बजाय सरकारी अस्पताल बनाना चाहिए। आजाद नगर के लोग पिछले 46 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें