फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य दिखेगा हिसार एयरपोर्ट: डिप्टी सीएम ने साझा की फोटो, यह हरियाणा का पहला सबसे बड़ा एयरपोर्ट

Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिसार एयरपोर्ट पर वर्ष के अंत तक बड़ा एयरक्राफ्ट उतारने की योजना है। इस एयरपोर्ट के बनने के बाद हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही यह एयरपोर्ट हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आजादी के 70 साल बाद भी हरियाणा में एक भी पंजीकृत एयरपोर्ट नहीं था।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा शंख आकार का बनेगा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर हैंडल पर हिसार एयरपोर्ट के लिए नए टर्मिनल के डिजाइन की कई फोटो प्रदेशवासियों के साथ साझा की है। अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए हिसार में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

विज्ञापन


करीब 7200 एकड़ में हिसार में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। सरकार का प्रयास है कि इस हवाई अड्डे को एक नवंबर तक ऑपरेशनल कर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हिसार से अलग-अलग राज्यों के नौ रूट पर हवाई सेवा शुरू की जाए। यहां 3000 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब भी विकसित किया जाएगा।

हिसार एयरपोर्ट पर वर्ष के अंत तक बड़ा एयरक्राफ्ट उतारने की योजना है। इस एयरपोर्ट के बनने के बाद हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही यह एयरपोर्ट हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। आजादी के 70 साल बाद भी हरियाणा में एक भी पंजीकृत एयरपोर्ट नहीं था। मगर हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होते ही हरियाणा को अपना पहला सबसे बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा।  
विज्ञापन


रात में भी उतर सकेंगे जहाज
हिसार एयरपोर्ट पर रनवे के साथ टैक्सी स्टैंड और 23 मीटर चौड़ा टैक्सी-वे, पार्किंग स्टैंड, फायर स्टेशन का निर्माण भी इंटरनेशनल मानकों के हिसाब से किया जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक वाली लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात में भी हवाई जहाज लैंड कर सके। नई तकनीक वाला एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। दुनिया भर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई पट्टियों की लंबाई नौ हजार से 12 हजार फुट तक है। हिसार एयरपोर्ट की हवाई पट्टी की लंबाई 10 हजार फुट है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें