फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की लत से छुटकारा पाने वालों को अब नहीं जाना पड़ेगा हिसार

Mon, 20 Nov 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी।
विज्ञापन

नशे की लत में ग्रस्त व नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नशा छोड़ने की दवाई लेने के लिए अब लोगों को हिसार नागरिक अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपिओइड सब्सटीट्यूट थेरेपी (ओएसटी) सैटेलाइट सेंटर की शुरुआत की गई है। नशे में ग्रस्त मरीजों को अब हांसी नागरिक अस्पताल में ही दवाइयां उपलब्ध होगी। इसके साथ ही सप्ताह में दो दिन नागरिक हॉस्पिटल हिसार के काउंसलर हांसी में आकर मरीजों की काउंसिलिंग भी करेंगे।
हांसी नागरिक अस्पताल में इलाज शुरू करवाने से पहले मरीज को हिसार नागरिक अस्पताल में ओपीडी करवानी होगी। इसके बाद हांसी एरिया के मरीजों की लिस्ट हांसी नागरिक अस्पताल में भेजी जाएगी। रजिस्टर्ड मरीजों की लिस्ट आने के बाद उन मरीजों को हांसी नागरिक अस्पताल में ही दवाइयां मिलेंगी। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल हांसी एरिया के नशे से ग्रस्त 17 मरीजों की लिस्ट उनके पास आई है। इनमें से एक मरीज ने अपना नियमित उपचार शुरू कर दिया है। बाकी 16 मरीजों से संपर्क किया जा रहा है। सभी मरीजों को हांसी नागरिक अस्पताल में ही इलाज की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए भारत सरकार के आदेश अनुसार सभी नागरिक अस्पतालों में ओएसटी केंद्र खोले गए हैं। इनमें ज्यादातर चिट्टा, स्मैक सहित अन्य मेडिकल नशा छुड़वाने की दवा दी जाती है। इन सेंट्रो पर बहुत से नशे से ग्रस्त लोगों ने नशा छोड़ा है। ओएसटी सेटरों में नशा छोड़ने की दवा देने के साथ-साथ लोगों की काउंसिलिंग भी की जाती है। फिलहाल यह केंद्र हांसी शहर के नागरिक अस्पताल में शुरू होने से नशे से ग्रस्त लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन












अस्पताल में ओएसटी सैटेलाइट सेंटर शुरू हो गया है। नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को अब यहीं पर दवाइयां मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग के आदेश अनुसार हांसी सब-डिविजन लेवल पर यह ओएसटी सेंटर शुरू हुआ है। पहले मरीज को हिसार नागरिक अस्पताल में अपना पंजीकरण करवाना होगा। हिसार से पंजीकृत मरीजों की लिस्ट हमारे पास आएगी। इसके बाद उनको दवाइयां यहीं पर मिलेंगी। साथ में सप्ताह में दो दिन काउंसिलिंग भी होगी। - डॉ. राहुल बुद्धिराजा, एसएमओ नागरिक अस्पताल हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें