फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खुले में मलबा डालने वालों पर होगा जुर्माना, वाहन होंगे जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन खुले में मलबा डालने वालों पर न सिर्फ जुर्माना लगेगा और वाहन भी जब्त किए जाएंगे। साथ ही जिस भवन मालिक का मलबा उठाया, उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में खुले में डाले गए मलबे की ड्रोन की मदद से वीडियोग्राफी करवाई।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि अभी तक खुले में मलबा डालने पर जुर्माना लगाया जाता था। मगर अब मलबा खुले में डालने पर वाहनों को जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में मलबा डालने के बजाय सातरोड में नगर निगम की तरफ से बनाए सीएंडडी वेस्ट प्लांट की जगह पर ही मलबा डाले। यहां पर निशुल्क मलबा डालने की सुविधा निगम प्रशासन की ओर से दी गई है। अगर कोई खुले में मलबा डालता है तो उसे भी ऐसा न करने दें। प्रदीप दहिया ने बताया कि शहर में जहां भी सीएनडी वेस्ट है, उसकी नगर निगम ने ड्रोन से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई गई है। आज के बाद शहर में कोई भी खुले में मलबा डालता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



सिंगल यूज प्लास्टिक का 20 हजार रुपये किया चालान
निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने शुक्रवार को पड़ाव चौक के नजदीक एक दुकान से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया। इस पर टीम ने दुकानदार का 20 हजार रुपये का चालान किया। टीम ने दुकान से 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक भी जब्त किया। टीम में सीएसआई राजकुमार, एएसआई सुरेंद्र हुड्डा, एएसआई रोहित व एएसआई कपिल शामिल रहे।
विज्ञापन


हिंसक हुआ नंदी, निगम की टीम ने पकड़ा
निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने शुक्रवार को एक हिंसक हुए नंदी को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचा। टीम को सूचना मिली थी कि मिल गेट स्थित सुंदर नगर में एक नंदी हिंसक हो गया और लोगों पर हमला कर रहा है। टीम मौके पर पहुंची, तब तक वह बाईपास पर जा चुका था। टीम ने उक्त नंदी को बाईपास से ले जाकर ब्लू बर्ड के अंदर काबू कर लिया। काबू करने के पश्चात उक्त नंदी को गो अभयारण्य भिजवा दिया। इसके अलावा टीम ने मिल गेट व सूर्य नगर एरिया से 41 बेसहारा पशुओं को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें