फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में टिकट का अब तक का सबसे बेहतर वितरण था : जेपी

Fri, 14 Jun 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कहा कि लोकसभा में टिकट का आधार सर्वे था। अब तक का सबसे बेहतरीन टिकट वितरण था। इसके दम पर हम पांच सीट जीते। तीन सीट पर बेहद कम अंतर से हारे हैं। कौन क्या कह रहा है इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। यह प्रतिक्रिया सांसद ने कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा के बयान पर दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि था कि टिकट का सही वितरण होता तो सभी दस सीट जीतते। जेपी ने कहा कि मैंने हाईकमान को किसी की शिकायत नहीं दी, जिन लोगों ने भितरघात की होगी जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विश्राम गृह में वीरवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि सोनीपत की सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी, करनाल में युवा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, गुरुग्राम में राजब्बर, भिवानी-महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह को टिकट मिला, अगर सर्वे के आधार नहीं होता तो मुझे कभी टिकट नहीं मिलता। राहुल गांधी ने सर्वे के आधार पर सभी को टिकट दिया। लोकसभा की तरह विधानसभा में भी सर्वे ही आधार बनेगा। पहले चरण का सर्वे शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट के नाम पर जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। अंदेशा है कि इस एयरपोर्ट को तैयार कर किसी निजी कंपनी को बेचेंगे। मैं लोकसभा में सबसे पहला यही सवाल पूछूंगा। संसद में अग्निवीर योजना, किसान आंदोलन में किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन? पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों का खुलासा करने की मांग उठाएंगे। इसके अलावा निजीकरण के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें