फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 15 करोड़ के काम के भरे 25 सैंपल

Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में सीएम एनाउंसमेंट से लेकर अन्य साढ़े 15 करोड़ रुपये की ग्रांटों पर काम शुरू हो गया है। धांधली को रोकने के लिए निगम में लगाई गई थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन टीम ने अभी तक 25 सैंपल भर लिए हैं।
विज्ञापन


टीम को जहां जिस काम में कुछ थोड़ी बहुत कमी या प्रथम दृष्टया में धांधली मिली उनके तुरंत प्रभाव से सैंपल भरवाए हैं। भरे गए 25 सैंपल जिले से बाहर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

सैंपल भरे जाने के बाद जिन जिन ठेकेदारों ने करोड़ों के काम ले रखें हैं उनकी रातों की नींद उड़ गई है। 20 से 25 प्रतिशत माइनस में टेंडर लेने वाले ठेकेदार पहले से ही घाटे में चल रहे हैं।
विज्ञापन


अब थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन टीम द्वारा जिन जिन ठेकेदारों ने करोड़ों के काम ले रखे हैं उनके सैंपल भरे जाने के मामले के बाद उनमें हड़कंप मचा हुआ है।

नगर निगम के सामने हो रहे काम में मिला था स्टोन मेटल कम
थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन टीम ने बताया कि नगर निगम के सामने लग रही इंटरलॉकिंग टाइलों के काम में भी स्टोन मेटल कम मिला था।

हालांकि इस काम को चेकिंग के बाद सुधरवा दिया गया था। टाइलों के नीचे लगी दोनों स्टोन मेटल लेयर निर्धारित स्पेसिफिक्स के अनुसार पूरी कर ली गई थी।

मचा हड़कंप
सीपीएस आवास के पास स्टोन मेटल कम मिलने के मामले के बाद नगर निगम में दिन भर इसी को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। ठेकेदार एक दूसरे के पास कॉल कर आपस में पूछताछ करते रहे कि आखिर किस ठेकदार के काम के सैंपल भरे गए।

एक्सईएन ने ली टेक्निकल ब्रांच के स्टाफ की मीटिंग
इस मामले के बाद एक्सईएन रामजीलाल ने वीरवार को टेक्निकल स्टाफ की मीटिंग ली। उन्होंने जूनियर इंजीनियर व एसडीओ को साफ शब्दों में कहा कि वे क्वालिटी के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन


टेक्निकल ब्रांच के स्टाफ ने एक्सईएन को कहा है कि वे हर काम का मौका देखकर आ रहे हैं। जहां कोई कमी दिखती है उसमें सुधार करवा रहे हैं।

अभी तक हमने 25 के करीब सैंपल भरे हैं। इन्हें कुरुक्षेत्र भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता के बारे में कहा जा सकता है।
- रमेश, टीम सुपरवाइजर, थर्ड पार्टी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें