सक्रिय हुए विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में ही रहेगा। बाकी जिलों में इसका आंशिक असर ही रहेगा। इस दौरान 29 मई तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 30 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका पूरे प्रदेश में प्रभाव देखने को मिलेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
24 मई को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आगे गुजर गया। हालांकि इसके असर से प्रदेश के कई जिलों भिवानी, गुरुग्राम, नूंह और सोनीपत में सोमवार को बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही रात तक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो यह विक्षोभ कमजोर रहेगा और इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, नौतपा का दूसरा दिन भी राहत भरा गुजरा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील रहा। कहीं मौसम साफ तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मगर, दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और कहीं-कहीं घने बादल छा गए। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी हुई तो कहीं बिना बरसे ही बादल चले गए और धूप निकल आई। पूर्वी हवाओं के चलने से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
हालांकि दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिर भी तापमान सामान्य से नीचे रहा। भिवानी में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 5.5 डिग्री की वृद्धि हुई। पंचकूला में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
सोमवार रात को सक्रिय हुए विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में ही रहेगा। बाकी जिलों में इसका आंशिक असर ही रहेगा। इस दौरान 29 मई तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 30 मई को एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका पूरे प्रदेश में प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में इस बार नौतपा ज्यादा नहीं तपाएगा।