हिसार। सिटी थाना पुलिस ने ऑटो मार्केट से 12 क्वार्टर निवासी मनफूल उर्फ मन्नु को 4.670 किलोग्राम चूरा व डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई अनूप ने बताया कि सोमवार सुबह एएसआई हेमराज, ईएचसी गुरमेल सिंह, सिपाही राजबीर व सिपाही जोगेंद्र सिंह नई ऑटो मार्केट के गेट नंबर 2 पर मौजूद थे। सूचना मिली कि नई ऑटो मार्केट की दुकान नंबर 635 के पास एक चाय का खोखा है और मनफूल कार में नशीला पदार्थ डोडा पोस्त लिए खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो