फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाकू दिखाकर फोन और नकदी लूटने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर में भादरा मार्ग पर एक होटल के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने मोहब्बतपुर निवासी सुशील कुमार को चाकू दिखाकर फोन और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी खारा बरवाला निवासी मुकेश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में आदमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 30 अक्तूबर 2024 को आरोपी मुकेश ने मोहब्बतपुर निवासी सुशील के साथ फोन और गूगल पे का पासवर्ड पूछकर 15,100 रुपये निकालने की वारदात में शामिल था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों मंडी आदमपुर निवासी रूपेश उर्फ भकलू और आरोपी खारा बरवाला निवासी विष्णु को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू बरामद कर चुकी है।

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने का आरोपी पकड़ा
हिसार। सीआईए ने सोशल मीडिया पर हथियाराें के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में आरोपी डाबड़ा निवासी प्रदीप उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी प्रदीप को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी। इस संबंध में अग्रोहा थाना पुलिस ने 7 सितंबर 2023 को केस दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी सोमबीर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें