फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 50 लाख की रंगदारी मांगने का तीसरा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर-14 में रहने वाले एक व्यक्ति से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा है। सदर थाना पुलिस ने धांगड़ निवासी मुकेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने बाबा रोड लाइन फर्म संचालक के पास जीएसटी घोटाले के नाम लेकर ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से फोन और मैसेज भेज नाजायज पैसे की मांग की थी। जिसके बारे में बाबा रोड लाइन फर्म संचालक सेक्टर-14 हिसार निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि उसने व उसकी पत्नी ने बाबा रोड लाइन के नाम से एक फर्म बनाई थी। 22 नवंबर 2023 को ईमेल के माध्यम से मैसेज आया कि फर्म जीएसटी चोरी करता है और जीएसटी की चोरी कर घोटाला किया है। जिसका जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर जुर्माना नहीं भरा तो उसे सजा हो सकती है। इसके बाद 25 नवंबर को उसके व्हाट्सएप के माध्यम से जीएसटी सेटलमेंट को लेकर धमकी भरा मैसेज भेज नाजायज पैसे की मांग की गई। 7 दिसंबर की फिर से फर्म संचालक के पास जान से मारने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपए की मांग की। जबकि शिकायतकर्ता ने उपरोक्त फर्म 2013 में बंद कर दो थी। उक्त मामले में धांगड निवासी राजेश और अनिल को पहले गिरफ्तार कर चुके है अब मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें