फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1.91 लाख रुपये ठगने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर सेल थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर की गई 1,91,105 रुपये की ठगी के मामले में तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपी योगेश वारदात का मुख्य आरोपी है। यह क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर लोगों के पास फोन कर ठगी करता है। इस मामले में कमीशन पर काम करने वाले दो आरोपियों लुधियाना निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप और दिल्ली निवासी बृजेश पाल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड का वार्षिक चार्ज माफ करवाने के नाम पर ठगी गई 1,91,105 रुपये ज्ञानेंद्र प्रताप के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। फिर ज्ञानेंद्र ने नकदी बृजेश पाल के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी योगेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

गांव पनिहार चक्क में दुकानदार से मारपीट कर लूटी नकदी

हिसार। गांव पनिहार चक्क के एक ईंट भट्ठे के पास शनिवार शाम किरयाणा की दुकान पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाश दुकानदार सोहन लाल के साथ मारपीट करके 1,500 रुपये लूटकर ले गए। आजादनगर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रावलवास कलां निवासी सोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पनिहार चक्क गांव स्थित बाला जी ईंट भट्ठे पर किराना की दुकान चलाता है। शनिवार शाम छह बजे दुकान के आगे दो गाड़ियां आकर रुकीं। गाड़ियों से उतरकर आए बदमाशों ने उसके और एक ग्राहक के साथ मारपीट की। उसके बाद वे गल्ले में रखे 1,500 रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें