फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सोच-समझकर घर से निकलें, अलसुबह 3:40 बजे से शाम सवा 5 बजे तक थमे रहेंगे रोडवेज के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फाग पर अगर आप रोडवेज बस में सफर करना चाहते हैं तो जरा सोच समझकर घर से बाहर निकलें। क्योंकि शुक्रवार अलसुबह 3:40 बजे से शाम सवा 5 बजे तक रोडवेज बसों के पहिये थमे रहेंगे। हालांकि शाम को चंडीगढ़, दिल्ली व हरिद्वार रूटों पर रोडवेज बस दौड़ेंगी। शुक्रवार को पहली बस शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ रूट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

इसके बाद रात सवा 9 बजे हरिद्वार, साढ़े 10 बजे दिल्ली व रात 11 बजे चंडीगढ़ रूट पर रोडवेज बसें दौड़ेंगी। रोडवेज के आला अधिकारियों की ओर से ये आदेश जारी कर दिए गए है। इसलिए यात्रियों से अपील है कि वे शुक्रवार को किसी भी हाल में रोडवेज बसों से सफर न करें। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार सुबह 3 बजकर 40 मिनट से नियमित समय पर ही विभिन्न रूटों की रोडवेज व निजी बसें अपने गंतव्य के लिए चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें