फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर-33 की समस्याओं का समाधान न होने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-33 के निवासियों की एक बैठक सोमवार को देवकुमार भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन परवीन सिंघल ने किया। बैठक में सेक्टर की समस्याओं के समाधान को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर की आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान राजपाल नैन ने बताया कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सेक्टर वासियों ने 11 सितंबर को विधायक सावित्री जिंदल से मुलाकात की थी। विधायक के निर्देश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी आंचल भास्कर ने 12 सितंबर को विभाग के सभी अधिकारियों को साथ लेकर सेक्टर का दौरा भी किया था और 10 दिन में सेक्टर की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था।
राजपाल नैन ने बताया कि संपदा अधिकारी के आश्वासन पूरी तरह से खोखले साबित हुए हैं और सेक्टर की समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें