फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शामली से बाइक पर आते और छीनाझपटी की वारदात कर लौट जाते थे

Mon, 25 Sep 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिर्जापुर मार्ग स्थित स्वास्तिक धर्मकांटा के संचालक सुरेश से ढाई तोले सोने की चेन तोड़ने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली निवासी राहुल और अजय को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों को सात दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने छीनाझपटी की कई वारदात स्वीकार कीं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे शामली (यूपी) से बाइक पर आते और वारदात को अंजाम देकर लौट जाते।
विज्ञापन

रविवार सुबह स्वास्तिक धर्मकांटा संचालक सुरेश के गले से ढाई तोले सोने की चेन तोड़ी के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने सैनिक छावनी में एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का प्रयास किया। पूछताछ में सामने आया कि जिस बाइक पर आए थे वह बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें