फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-तीन दिन प्रदेश में होगी बिखराव वाली बारिश, फिर दोबारा से जोर पकड़ेगा मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अगले दो-तीन दिन हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 26- 27 जुलाई को टर्फ रेखा फिर से उत्तरी होने की भी संभावना है, जिससे प्रदेश भर में एक बार फिर से झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर व दिल्ली में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश की गतिविधियां देखने को मिली, मगर वर्तमान में मानसून टर्फ रेखा थोड़ा दक्षिणी हो गई है, जिसकी वजह से दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश पर भारी बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। वहीं उत्तरी भारत के मैदानी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश आदि में बारिश की गतिविधियों में दो-तीन दिन के लिए कुछ कमी आएगी। हालांकि इस दौरान बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां लगातार जारी रहेगी। शुक्रवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अनेक स्थानों पर बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं, जिसमें हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, गुरुग्राम, चरखीदादरी, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। वहीं जहां बारिश नहीं हुई, वहां उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें