फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय डूबा 9वीं का छात्र निशांत, सात घंटे बाद भी नहीं मिला

विज्ञापन
पेटवाड़ डिस्ट्रिब्यूटरी में छात्र निशांत को खोजते गोताखोरों को देखते परिजन व अन्य - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नहाते समय 9वीं कक्षा का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। समाचार लिखे जाने तक निशांत का कोई सुराग नहीं लगा है। डायल 112 के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि प्रेम नगर निवासी 13 वर्षीय निशांत अपने 7 दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। निशांत के एक दोस्त ने बताया कि उसे तैरना नहीं आता था। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश कि लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हर्ष ने बताया कि शुक्रवार को वह पेटवाड़ डिस्ट्रिब्यूटरी नहर में राधास्वामी सत्संग भवन पुल के पास नहाने गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव में निशांत डूब गया। छात्र के डूबने की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी नरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने दो घंटे तलाशी अभियान चलाया, लेकिन निशांत नहीं मिला। इसके बाद प्रेम नगर के ग्रामीण विधायक विनोद भयाना से मिले। विधायक व एसडीएम के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग को नहर में पानी का स्तर घटने को कहा। इसके बाद नहर में 200 क्यूसेक पानी कम कराया। सातरोड़ के पास जाल लगाया गया है।
तीन बहनों का इकलौता भाई है निशांत
निशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह 9वीं कक्षा में पढ़ता था। इसके पिता अंग्रेज मजदूरी का कार्य करते हैं। निशांत के पिता अंग्रेज ने कहा प्रशासन ने लापरवाही की। अगर समय रहते बेटे को ढूंढने का प्रयास करते तो अभी तक मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें