फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंदरों से मिलेगी राहत, नगरपालिका ने ठेकेदार को सौंपा जिम्मा, अगले सप्ताह से अभियान होगा शुरू

Sun, 26 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बंदरों के उत्पात से राहत मिलने की उम्मीद दिख रही है। नगर पालिका ने शहर में बढ़ती बंदरों की संख्या और उनसे हो रही परेशानी को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। बंदरों की समस्या के लिए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद नगरपालिका के अधिकारी जागे और बंदरों को पकड़ने के लिए ठेकेदार को जिम्मा सौंपा। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार ठेकेदार अपनी टीम के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वन विभाग के निर्देशानुसार स्थानांतरित करेगा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 2 के पार्षद प्रणव गोयल ने कहा कि अमर उजाला ने शहर की जनता की आवाज बनकर बंदरों की समस्या को हर स्तर पर उठाया। नगर पालिका प्रशासन ने अब जनता की इस चिंता को गंभीरता से लिया है। पिछले कई महीनों से शहरवासी बंदरों के उत्पात से परेशान थे। बच्चे स्कूल जाने से डरते थे। बुजुर्गों को घर की छत पर बैठना मुश्किल हो गया था। नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने बताया कि बंदरों को किसी प्रकार की चोट या हानि न हो इसके लिए टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान अगले सप्ताह से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें