फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नववर्ष पर जिला में युवा और आम नागरिक जश्न की तैयारी में हैं। वहीं, जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस की विशेष टीमें होटल, रेस्टोरेंट और रेस्तरां के आस-पास अलर्ट मोड पर तैनात रहेंगी। महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए इन सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस नाके लगा कर जिलेभर में हुड़दंगियों और नशेड़ियों पर कड़ी निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने नव वर्ष 2026 के आगमन पर 31 दिसंबर 2025 की रात को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को एसपी शशांक कुमार सावन द्वारा विशेष निर्देश दिए गए हैं। वे होटल, बार, पार्क, सिनेमाहॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखेंगे और पीसीआर और राइडर से प्रभावी पेट्रोलिंग करवाएंगे। डीजे साउंड या पटाखों की ऊंची आवाज पर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खुफिया तंत्र रहेगा अलर्ट
जिला का खुफिया तंत्र सादे कपड़ों में पुलिस और महिला पुलिस की विशेष टीमों को निगरानी के लिए अलग-अलग इलाकों में तैनात करेगा। किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह टीमें असामाजिक तत्वों को पकड़कर थाने ले जाएंगी।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने आमजन से अपील की है कि नव वर्ष पर कार्यक्रमों को सादगी और शालीनता से मनाएं और विशेष लक्ष्य निर्धारित करें। पुलिस तेज़ गति से वाहन चलाने वालों, हुड़दंगबाजी करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पूरे जिले में स्थाई नाकों के अलावा अतिरिक्त नाकाबंदी की जाएगी, और पुलिस को एल्को-सैंसर की सहायता से ट्रैफिक चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें