फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चार घंटे बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 95 से 98
विज्ञापन

बारिश के चार घंटे बाद भी नहीं हुई पानी की निकासी
-- जहां विधायक दो दिन पहले दौरा करके आए, वहां भी हालात ज्यों के त्यों
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एक बार फिर शहर में हुई तेज बारिश ने पानी निकासी की पोल खोल दी। चार घंटे बाद भी जलभराव वाले प्रमुख स्थानों से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। जहां दो दिन पहले शहर के विधायक डॉ. कमल गुप्ता अधिकारियों के साथ दौरे करके आए थे, वहां पर भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। सुबह करीब 8:30 बजे हुई बारिश नौ बजे थम गई थी। मगर ऑटो मार्केट, सैनियान मोहल्ला, शिव चौक, सब्जी मंडी एरिया जैसे स्थानों पर दोपहर एक बजे तक भी जलभराव खत्म नहीं हुआ। इससे लोगों ने भारी परेशानी झेली।
किसी की बाइक बंद तो किसी ने बीच में कार से उतारी सवारी
जलभराव में स्थिति ऐसी रही कि किसी की बाइक बंद हो गई तो किसी को पानी के बीच में ही कार से सवारी उतारनी पड़ी। ऑटो मार्केट एरिया में तो 50 से अधिक बाइक पानी के बीच में ही बंद हो गईं, जिससे नीचे उतरकर चालकों को बाइक बाहर लानी पड़ी। ऐसा ही हाल सब्जी मंडी चौक एरिया व महावीर कॉलोनी में रहा। यहां दो से तीन फुट तक पानी दोपहर 12 बजे बाद तक भरा रहा।
विज्ञापन

यहां रही अधिक खराब स्थिति
दिल्ली रोड पर पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के घर के पास, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट टू, सब्जी मंडी एरिया, महावीर कॉलोनी, ऑटो मार्केट, मिलगेट एरिया में सबसे अधिक जलभराव हुआ। लोगों का कहना है कि हर बार ऐसी स्थिति होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं।
यहां गए थे विधायक
वीरवार को आई तेज बारिश के बाद जलभराव वाले इलाकों का जायजा लेने विधायक डॉ. कमल गुप्ता कुछ पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ गए थे। उन्होंने शिव चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, सब्जी मंडी चौक व महावीर कॉलोनी का दौरा किया था। विधायक ने अधिकारियों को महावीर कॉलोनी की समस्या का भी उचित समाधान करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

3 से 5 घंटे लगते हैं जलभराव खत्म होने में : एक्सईएन
निचले इलाकों में अधिक जलभराव होता है। यहां बारिश के पानी की निकासी होने में 3 से 5 घंटे का समय लगता है। बारिश बंद होते ही हम पंपिंग सेट चला देते हैं। नालों की सफाई होने के कारण अब कम समय लग रहा है।
- वीएस माथुर, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
---------
फाइल...... कपिल शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें