फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एयरपोर्ट परिसर में अब भी 4 नीलगाय सीएम ने कहा-कल तक बाहर निकालो

विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर के बाहर से पशुओं को पकड़ते वन्य जीव विभाग के कर्मचारी।  संवाद 
विज्ञापन
हिसार। एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीवों की मौजूदगी पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की भ्रमित करने वाली रिपोर्ट सामने आने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद एयरपोर्ट पहुंचे। सीएम ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति जानी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के साथ ही सीएम ने एयरपोर्ट परिसर से वन्य जीवों को अब तक बाहर नहीं निकाले जाने के कारणों पर सवाल किया।
सीएम ने पूछा कि एयरपोर्ट का उद्घाटन होने को एक सप्ताह से भी कम समय रहा है। ऐसे में वन्य जीवों को परिसर से बाहर करने की जो मियाद तय की गई थी, उसके मुताबिक काम क्यों नहीं हुआ। इस काम के लिए प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है। अन्य जिलों से भी टीमें भिजवाईं गईं थीं। इसके बावजूद ढिलाई क्यों बरती गई। इस पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के प्रधान वन संरक्षक विवेक सक्सेना ने सीएम को बताया कि एयरपोर्ट परिसर में अभी 4 नील गायें मौजूद हैं। यह सुनकर सीएम ने कहा, इन्हें 10 अप्रैल तक बाहर निकालो। इसमें जरा भी कोताही नहीं होनी चाहिए। पीएम के दौरे के मद्देनजर कोई वन्य जीव एयरपोर्ट परिसर में नहीं दिखना चाहिए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद वन्य प्राणियों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। बुधवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
वन्य प्राणी विभाग ने खड़े कर दिए थे हाथ : वन्य प्राणी विभाग ने एयरपोर्ट परिसर से वन्य जीवों को पकड़ने का अभियान यह तर्क देते हुए बंद कर दिया था कि उनके पास इतने संसाधन नहीं है कि इतने बड़े क्षेत्र से वन्य प्राणियों को पकड़ सकें। इसके लिए उन्हें बजट उपलब्ध करवाया जाए।
वहीं, मुख्य वन संरक्षक सुभाष यादव ने एक रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी। इसमें सुरक्षा का हवाला देकर उड़ान सेवा के नियमित संचालन पर दोबारा से विचार करने को आग्रह किया था। इस रिपोर्ट के बाद उनका तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें