फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खामियां मिलीं, अधिकारियों को लगाई फटकार, एडीआरएम बोले-ड्राइंग के हिसाब से काम नहीं हुआ तो ट्रांसफर कर दूंगा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अ​धिकारियों से बातचीत करते एडीआरएम रूपेश। 
विज्ञापन
हिसार। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बीकानेर मंडल के एडीआरएम रूपेश कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हुए कार्याें की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय अधिकारियाें को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि ड्राइंग के अनुसार काम नहीं हुआ तो ट्रांसफर कर दूंगा। उन्होंने काम को पूरा करने के लिए 20 दिन का समय दिया है। उनके साथ चल रहे अधिकारियों ने खामियों को रजिस्टर में नोट भी किया।
दरअसल, एडीआरएम स्पेशल बोगी से अपराह्न 3:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। एडीआरएम के हाथ में ड्राइंग थी। वे इसी के मुताबिक काम को देख रहे थे। ड्रांइग के अनुसार कुछ काम नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। स्टेशन के मुख्य गेट के पास नो-पार्किंग में व्हीकल खड़ा होने पर उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए और रेलवे पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतीक्षालय का रि-डिजाइन करने की बात कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम रूपेश कुमार को डिप्टी एसएस कार्यालय के बाहर सफाई का सामान बिखरा मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा। कहा कि यहां सामान रखने की कोई जगह नहीं है, इन्हें परोपर जगह पर रखा जाए।
वहीं शटिंग स्टाफ रूम में बिखरे तारों पर नाराजगी जताई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर बने शौचालय के बाहर तक बदबू आ रही थी। इस पर भी उन्होंने फटकार लगाई। वहीं, प्लेटफार्म पर रखी वाटर वेंडिंग मशीन को हटाकर दूसरी जगह रखने को कहा।
मंडी आदमपुर और हांसी रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे सीजीएस

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम (सीजीएस) लगाए जा रहे हैं। इस सिस्टम द्वारा यात्रियों को ट्रेन आने से पूर्व अपने आरक्षित कोच की जानकारी मिलती है। यात्री ट्रेन आने पर बिना किसी परेशानी के अपने आरक्षित कोच की आरक्षित सीट पर जाकर बैठ सकते हैं। अब हांसी और मंडी आदमपुर के स्टेशनों पर भी सीजीएम लगाए जाएंगे।

बीकानेर रेल मंडल के 16 स्टेशनों के सभी प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, मंडी डबवाली, श्री गंगानगर, गोगामेडी़, रतनगढ़, चूरु, सादुलपुर, महेन्द्रगढ़, हिसार, भिवानी जंक्शन, सिरसा, कोसली एवं चरखी दादरी स्टेशन सम्मिलित हैं। अब लोहारू, मंडी आदमपुर, हांसी, रायसिंह नगर, कालांवाली, भट्ट, स्टेशनों पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कोच गाइडेंस सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें