अग्रोहा। शहर में बीती रात एक जनरल स्टोर से हजारों रुपये के नोटों की माला सहित अन्य सामान चोरी हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में भोडा होशनाक निवासी बंसीलाल ने बताया कि उसकी आदमपुर रोड पर आर्य डिपार्टमेंट स्टोर के नाम से दुकान है। सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा व अंदर से सामान बिखरा हुआ मिला। जब सामान चेक किया तो 100, दो सौ, पांच सौ रुपये सहित कुल 49 मालाएं व अन्य हजारों रुपये का सामान गायब मिला।
वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के फ्रांसी गांव में दिनदहाड़े चोर घर में घुस कर हजारों रुपये की नकदी व लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस को दिए बयान में फ्रांसी निवासी सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को वह परिवार सहित सुबह करीब 10 बजे काम के लिए घर से बाहर गया था। जब शाम करीब 3 बजे जब वापिस घर आए, तो मकान का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा समान बिखरा हुआ था। जब घर का समान चेक किया, तो घर से 10,000 की नकदी व सोने के कानों के बाले, सोने की तबीजी, एक सोने की अंगूठी व पाजेब गायब मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।