फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर में बढ़ रही चोरी और छीना झपटी की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टरों में लगातार छीना-झपटी और चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। सेक्टरवासी कई बार पुलिस प्रशासन से दिन और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर चुकी है। इसके बाद भी सेक्टर में पुलिस की गश्त दिखाई नहीं दे रही। अगर, कोई वारदात हो जाती है तो पुलिस हरकत में आती है और उसके कुछ दिन बाद फिर से वहीं हाल हो जाता है। पिछले कुछ महीनों में सेक्टर-14 में कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

केस-एक
सेक्टर-14 में 20 जुलाई को गैस सिलिंडर की डिलिवरी देने के महाबीर कॉलोनी निवासी बाबू लाल से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने हजारों रुपये की नकदी छीनी थी। शहर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बाबू लाल ने बताया था कि वह नई अनाज मंडी में एक गैस एजेंसी में काम करता हूं। 20 जुलाई को रिक्शा में सिलिंडर रख कर सेक्टर 14 में डिलिवरी देने के लिए निकला था। जब वह एक घर से दूसरे घर जा रहा था तो बाइक पर सवार दो युवक आए थे और बाबूलाल ने मारपीट कर 12 हजार रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए थे। उक्त मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ चुकी है।
केस-दो
सेक्टर-14 में जेवरात चमकाने के बहाने दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े और चेन लेकर फरार हो गए थे। दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। अभी तक इस मामले में पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। कृष्णा ने बताया था कि उनके पति इंद्रजीत की शहर में कपड़ों की दुकान है। सुबह वे दुकान पर चले गए। दोपहर 12 बजे घर के बाहर खड़ी थी। साथ में नौकरानी और पड़ोस की दो महिलाएं थीं। इसी दौरान दो युवक पैदल आए। दोनों युवकों ने बैग से एक सफेद रंग का पाउडर निकाला और कहा कि वह गहने चमकाने का काम करते हैं। युवक ने कहा कि गर्म पानी में सोने के जेवरात डालने के बाद साफ हो जाएगा और गहने चमक जाएंगे। युवक ने मेरे हाथ में पहने सोने के कड़े और गले में पहनी सोने की चेन निकलवाई और टिफिन में डाल दी जो बाद में गायब मिली।
विज्ञापन

केस-तीन
सेक्टर-14 में 26 मई की देर रात को बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक छात्र के साथ छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया था। युवक से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए थे। सेक्टर-14 पार्ट टू में रहने वाले जींद के रहने वाले अजय ने बताया था कि वह किराये के मकान पर रहता है और कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ता हूं। घटना वाले दिन अपनी दोस्त के साथ सिनेमा हाल में फिल्म देखने गया था। देर रात को जब सेक्टर 14 आए तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने घर के बाहर बाइक रुकवाई और हथियार दिखा कर मोबाइल फोन कर छीन कर फरार हो गए थे। पुलिस उक्त मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराधियों के हौसले बुलंद
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के जीसी नारंग का कहना है कि सेक्टर 14 में आपराधिक घटनाएं होती रहती है। पुलिस गश्त तो करती है लेकिन रात के समय गश्त नहीं होती। ऐसे में अपराधी वारदात को अंजाम देते हैं। सेक्टर के पास में ही एक बस्ती है जहां पर नशा बिकता है। नशे की पूर्ति के लिए युवक छीना-झपटी और चोरी की वारदात का अंजाम देेते हैं।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संदेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर-14 में पुलिस की जितनी गश्त होनी चाहिए उतनी गश्त नहीं हैै। तभी सेक्टर में घटनाएं बढ़ रही है। कुछ दिन पहले दिनदहाड़े बाइक सवार युवक एक व्यक्ति ने नकदी छीन कर ले गए थे। कई तो ऐसे मामले है जिनमें लोग पुलिस रिपोर्ट भी नहीं करते। असामाजिक तत्व सेक्टर में घूमते रहते हैं, अगर, पुलिस गश्त लगातार गश्त करती रहे तो घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
दिन रात गश्त कर रहे हैं। मैं खुद रात और दिन में गश्त करता हूं। अभी तक कोई वारदात नहीं हुई है। जिप्सी और राइडर 24 घंटे गश्त पर रहती हैं। - काशीराम, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें