सिवानी मंडी। लोहारू क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल के लिए पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी लोहारू क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी का प्रबंध करने के साथ घर घर में नल से पेयजल पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के सभी गांवों की तस्वीर बदलती हुई नजर आएगी। यह कहना है कृषि मंत्री जेपी दलाल का। वह बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय विश्राम गृह में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
कृषि मंत्री ने सिवानी में सीवरेज सफाई के लिए जेटिंग मशीन व फायर ब्रिगेड मशीन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कर आमजन को समर्पित की। कृषि मंत्री के प्रयासों से जेटिंग मशीन 45 लाख व फायर ब्रिगेड की मशीन 35 लाख की लागत से खरीदी गई है। इसके लिए शहर वासियों ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोहारू हलका विकास के मामले में पूरे प्रदेश में अलग ही नजर आता है। क्षेत्र में बिजली, नहरी पानी, कृषि बागवानी और पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय स्तर की नई-नई परियोजनाएं पर काम किया जा रहा है। जिसका लाभ न केवल यहां की जनता को सीधे तौर पर मिलेगा बल्कि प्रदेश भर के किसानों को कृषि एवं पशुपालन विभाग की नई तकनीकों का लाभ मिलेगा। पारदर्शिता से युवाओं को नौकरी दी जा रही है। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं व मौके पर अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया।
जलभराव की समस्या के निदान के दिए आदेश
अनाज मंडी के व्यापारियों ने अनाज मंडी प्रधान दीनदयाल बंसल के नेतृत्व में अनाज मंडी में जलभराव व कीचड़ की समस्या के बारे में कृषि मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने तुरंत मार्केट कमेटी के एसडीओ को मंडी में जलभराव की समस्या के निदान के आदेश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुरेश दलाल, कार्यकारी अभियंता राहुल बेरवाल, सहायक अभियंता कपिल देव, डीडीए डॉ. आत्माराम गोदारा, दीपक मलिक, पंकज शर्मा, बाबूलाल जिंदल, राजेश केडिया, भागीरथ जांगड़ा, अनिल, अमित लोहिया, सुरेश खटक, रमेश पोपली, नवीन सूरतपुरिया, सुनील थेबड, प्रदीप पिलानिया, राजेंद्र ख्यालिया आदि मौजूद रहे।