फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेना में तैनात सिपाही के घर चोरी, सोना-चांदी के गहने ले गए चोर

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बास। गांव बास बादशाहपुर में भारतीय सेना में कार्यरत सिपाही के घर चोरी हो गई। सिपाही देवेंद्र सेना में कार्यरत है और वर्तमान में केरल के कोच्ची में तैनात हैं। वह 13 जुलाई की रात ड्यूटी पर रवाना हुआ था, जिसके बाद से घर बंद पड़ा था।
देवेंद्र के भाई रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को सुबह जब वह घर के सामने से गुजरा, तो मुख्य द्वार की कुंडी अंदर से लगी हुई दिखाई दी। संदेह होने पर जब वह भीतर गया तो घर के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। बेड, अलमारी, संदूक व लॉकर तक तोड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर पाया गया कि अलमारी से करीब 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र व चांद और 200 ग्राम चांदी के गहने गायब थे। रविंद्र ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कीमती सामान की बरामदगी की मांग की है। जांच एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें