फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता स्टैंड में रखी चाबी निकाल अकाउंटेंट के घर में लगाई सेंध

Fri, 10 Feb 2017 12:49 AM IST
amar ujala/ Hisar
विज्ञापन
विज्ञापन
कैमरी रोड पर जिंदल इंडस्ट्रीज के एक अकाउंटेंट के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। वारदात के वक्त अकाउंटेंट ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी पत्नी टीचर हैं, जो स्कूल चली गई। पीछे से चोरों ने उनके घर का ताला खोलकर हजारों की नकदी, गहने और एलसीडी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने फिर ताला लगा दिया और वारदात कर फरार हो गए। मामले के बारे में उन्हें तब पता चला, जब वे घर पहुंचे।
विज्ञापन

मामले की शिकायत मकान मालिक कुलदीप शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि वह जिंदल इंडस्ट्री में अकाउंटेंट है। उसकी पत्नी टीचर है। बच्चे और पत्नी स्कूल चले गए, वह ड्यूटी पर चला गया। उन्होंने मकान को ताला लगा कर चाबी जूता स्टैंड में छिपा दी। पीछे से चोरों ने चाबी निकाल कर घर में सेंध लगा दी। कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने कीमती गहने और एलसीडी चुरा ली। वारदात की सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस का मानना है कि चोरी करने वाला कोई नजदीकी हो सकता है। क्योंकि उसे पता था कि चाबी घर में ही रहती है। इसलिए चोरों ने आसानी से वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें